सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ नशा केंद्र मालिक पर पुलिस का शिकंजा
हथियार तस्करी में नशा छुड़ाओ केंद्र संचालक समेत दो गिरफ्तार
हथियार तस्करी में नशा छुड़ाओ केंद्र संचालक समेत दो गिरफ्तार
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 आधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरन तारन निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा और अमृतसर निवासी गुलबाग सिंह उर्फ बाठ के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विदेशी तस्करों से जुड़े थे और सीमा पार से हथियार मंगवाकर स्थानीय आपराधिक गिरोहों को सप्लाई करते थे।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में 5 और पिस्तौल बरामद की गईं, जिससे कुल बरामदगी 7 पिस्तौल हो गई। बरामद हथियारों में ग्लॉक 9 एमएम और तुर्की निर्मित .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक आरोपी पहले से नशा तस्करी के मामले में वांछित है। मामले में आगे जांच जारी है और अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।