Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
सेवानिवृत्ति के दिन हुई गिरफ्तारी, जांच एजेंसी ने पूछताछ में बड़े खुलासों की जताई संभावना
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : बैंक घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार हरियाणा के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया था, और उसी दिन वह सेवा से सेवानिवृत्त भी हुए। सीबीआई ने आरोपी अधिकारी को देर रात अदालत में पेश किया, जिसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। मामले को हाई प्रोफाइल देखते हुए एजेंसी ने तेजी से कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, सरकार ने प्रदीप कुमार डागर को 8 अप्रैल 2026 को ही निलंबित कर दिया था। सीबीआई का कहना है कि आरोपी लंबे समय से जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे। उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद गिरफ्तारी की गई। सीबीआई ने अदालत को बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ से कई अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। जांच एजेंसी का यह भी कहना है कि आरोपी ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका में एक अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का नाम भी लिया है, जिससे मामले का दायरा और बढ़ सकता है। फिलहाल सीबीआई रिमांड के दौरान प्रदीप कुमार से गहन पूछताछ कर रही है और बैंक घोटाले से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश जारी है।