हरियाणा खेत मजदूर यूनियन का प्रदर्शन तेज, प्रतियां फूंकीं
सरकारी नीति के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा फूटा
सरकारी नीति के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा फूटा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : जिले के नामोंडा, टिटाना, हडताडी, सुताना,लोहारी,अलूपुर,अटावला, दरियापुर, उरलाना खुर्द, धक्का बस्ती मडलोडाआदि गांवों की मजदूर बस्तियों में भारतीय खेत मजदूर यूनियन ( बी के एम यू) के कार्यकर्ताओं ने बी जी ग्राम जी की प्रतियां जला कर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर बीकेएमयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, जिला प्रधान सुलतान सिंह उरलाना, जिला सचिव भूपेंद्र कश्यप, यूनियन के जिला कानूनी सलाहकार कामरेड पवन कुमार सैनी ने वी बी ग्राम जी और मनरेगा के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि सरकार मनरेगा की जगह वी बी ग्राम जी को लाकर ग्रामीण मजदूरों को काम के अधिकार से वंचित करना चाहती है।
इस अवसर पर जय भगवान दरियापुर, ओम प्रकाश नामोंडा, नंदलाल, धनपत सुताना कृष्ण लाल लोहारी, भान सिंह आदि उपस्थित रहे। विदित हो कि खेत मजदूरों के राष्ट्रीय संगठनों, नरेगा बचाओ मोर्चा ने पहली जुलाई को भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण ( वी बी ग्राम जी) के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करते हुए इस जनविरोधी अधिनियम की प्रतियां जलाने का आहवान किया गया था।
खेत मजदूर नेताओं ने वी बी ग्राम जी को वापस लेने, मनरेगा को बहाल करने, साल में 200 दिन काम और 700 रुपए प्रतिदिन मजदूरी देने और हाजरी के लिए डिजीटलाईजेशन का प्रयोग बंद करने आदि मांगों को उठाया।