Uturn Time
Breaking
हल्का वेस्ट से कांग्रेसी लीडर के भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं, क्या यूथ को मिलेगा मौका या सीनियर सिटीजन्स को मिलेगी टिकट Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 पिस्तौल बरामद अब पीएसईबी खुद बेचेगा किताबें, मिलेगी भारी छूट, प्राइवेट बुक सेलर्स की लूट होगी बंद, 12 लाख स्टूडेंट्स को फायदा Chandigarh: पंजाब में GST वसूली में 24.45% की वृद्धि, पहली तिमाही में ₹7,833 करोड़ का राजस्व संग्रह Chandigarh: पंजाब में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मंत्री मोहिंदर भगत ने योजनाओं की समीक्षा की New Delhi: टीबी मुक्त भारत अभियान और डेंगू रोकथाम की तैयारियों पर जेपी नड्डा की समीक्षा बैठक New Delhi: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल समिति से जल्द रिपोर्ट देने को अमित शाह का आग्रह New Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने जेपीसी सदस्यों से की मुलाकात, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जताया समर्थन Chandigarh: बैंक घोटाला मामला: आईएएस प्रदीप कुमार को 2 दिन की सीबीआई रिमांड Panipat: जोहड़ के किनारे गुजर बसर करने वाले गरीब लोगों के हकों ले लिए उठी आवाज़ Panipat: हरियाणा खेत मजदूर युनियन ने " वी. जी ग्राम .जी ''प्रतियां जलाकर जताया विरोध देर आए दुरुस्त आए? आप का 1,000 वाला वादा आखिरकार पूरा हुआ
Logo
Uturn Time
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पिता और भाई को किया सैल्यूट, आधुनिक और तकनीक-सक्षम सेना बनाने का लिया संकल्प
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय सेना के नए प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद साउथ ब्लॉक लॉन्स में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। समारोह के बाद उन्होंने अपने पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ और भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल के पद पर कार्यरत अपने भाई रविनीश सेठ को सैल्यूट कर सम्मान दिया। पदभार संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में जनरल सेठ ने कहा कि भारतीय सेना का सबसे बड़ा लक्ष्य स्वदेशी तकनीक और संसाधनों के बल पर भविष्य के युद्धों में सफलता हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि सेना सीमाओं और उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर लगातार सतर्क नजर रखेगी तथा हर परिस्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारी बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सेना के आधुनिकीकरण को नई गति दी जाएगी। भारतीय सेना को तकनीक-सक्षम, भविष्य के लिए तैयार और बहु-आयामी क्षमता वाली सेना बनाने के लिए नवाचार, आधुनिक तकनीक और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। जनरल सेठ ने अपने पूर्ववर्ती सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वायु सेना और नौसेना के साथ संयुक्त संचालन और समन्वय को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर और आधुनिक सेना का निर्माण उनकी प्राथमिकता होगी। अपने संबोधन में उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी वीरता और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नजर में सबसे नए अग्निवीर से लेकर सबसे वरिष्ठ पूर्व सैनिक तक हर व्यक्ति भारतीय सेना की ताकत और गौरव का प्रतीक है।