Uturn Time
Breaking
New Delhi: परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए National Testing Agency ने किया सुरक्षा का रिहर्सल Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में फेरबदल के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल, नेताओं की भूमिका पर मंथन जारी Amritsar: पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, मासूम के सफल हार्ट ऑपरेशन से परिवार में खुशी माननीय कोर्ट का IDF मामले में इंडस्ट्री को राहत और पंजाब सरकार को झटका , New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिफारिश से जेल सिस्टम में सुधार की शुरुआत, तिहाड़ और मंडोली में 39 डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश Sirsa: बिजली ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश, सिरसा में महिला से लूट मंत्री संजेव अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों को अलॉट 40 एकड़ जमीन का रिकॉर्ड ईडी ने मांगा, कई अन्य भी रडार पर Dehradun: उत्तराखंड में कर्मचारियों को राहत, 6 हजार कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण Jabalpur: द्रौपदी मुर्मु का जबलपुर दौरा, योग दिवस पर देंगी स्वास्थ्य का संदेश Bhopal: मनोहर लाल का आज एमपी दौरा, विकास की दो बड़ी योजनाओं की सौगात New Delhi: टेलीग्राम केस में हाई कोर्ट की टिप्पणी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अहम संदेश Geneva: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत की दो टूक, PoK के अलावा कोई मुद्दा नहीं
Logo
Uturn Time
बिजली कर्मचारी बनकर आए बदमाशों ने महिला को बनाया बंधक, सिरसा में हड़कंप
सिरसा (Narendra Singh Dnau) : हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली उपमंडल में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये नकद और आभूषण लूट लिए। सूचना मिलने पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जो पंजाब नंबर की बताई जा रही है। पीड़िता मनजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घर में अकेली थीं, तभी दो युवक “बिजली या इन्वर्टर ठीक करने” के बहाने घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और बाद में दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। महिला के अनुसार, बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर अलमारी से करीब 3.5 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। यह राशि उन्हें पति की मृत्यु के बाद Deen Dayal Upadhyaya Antyodaya Yojana के तहत मिली थी, जिसे हाल ही में बैंक से निकालकर घर में रखा गया था। किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर आने के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और बरामद मोटरसाइकिल के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।