Uturn Time
Breaking
New Delhi: परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए National Testing Agency ने किया सुरक्षा का रिहर्सल Chandigarh: पंजाब कांग्रेस में फेरबदल के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल, नेताओं की भूमिका पर मंथन जारी Amritsar: पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, मासूम के सफल हार्ट ऑपरेशन से परिवार में खुशी माननीय कोर्ट का IDF मामले में इंडस्ट्री को राहत और पंजाब सरकार को झटका , New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिफारिश से जेल सिस्टम में सुधार की शुरुआत, तिहाड़ और मंडोली में 39 डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश Sirsa: बिजली ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश, सिरसा में महिला से लूट मंत्री संजेव अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों को अलॉट 40 एकड़ जमीन का रिकॉर्ड ईडी ने मांगा, कई अन्य भी रडार पर Dehradun: उत्तराखंड में कर्मचारियों को राहत, 6 हजार कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण Jabalpur: द्रौपदी मुर्मु का जबलपुर दौरा, योग दिवस पर देंगी स्वास्थ्य का संदेश Bhopal: मनोहर लाल का आज एमपी दौरा, विकास की दो बड़ी योजनाओं की सौगात New Delhi: टेलीग्राम केस में हाई कोर्ट की टिप्पणी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अहम संदेश Geneva: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत की दो टूक, PoK के अलावा कोई मुद्दा नहीं
Logo
Uturn Time
मध्य प्रदेश में विकास का नया दौर, आज मिलेंगी दो बड़ी योजनाएं
भोपाल (Narendra Singh Danu) : मध्यप्रदेश में शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar शनिवार को राज्य के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Mohan Yadav भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी पहल इंदौर जिले के सांवेर में Pradhan Mantri Awas Yojana Urban के अंतर्गत 42 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की आवास स्वीकृतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही 38 हजार से अधिक परिवारों को उनके नए पक्के मकानों में गृह-प्रवेश भी कराया जाएगा। इंदौर-उज्जैन फोर-लेन परियोजना का भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री 2,935 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 48.10 किलोमीटर लंबी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क परियोजना का भी भूमि पूजन करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात सुगमता और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।