चंडीगढ़ 20 June । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईईसी) के अधिकारियों को समन जारी कर एक प्राइम 40 एकड़ जमीन से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। सूत्रों अनुसार समन में स्किम के तहत कई अन्य कंपनियों को अलाट जमीन के भी दस्तावों के इलावा जुडिशियल कस्टीडी में चल रहे पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कई अन्यो मामलों की भी बात कही गई है !
सूत्रों के अनुसार ईडी ने पीएसआईईसी अधिकारियों से जमीन के अलॉटमेंट, मंजूरियों, भुगतान, फाइल नोटिंग, नियमों और संबंधित पत्राचार सहित सभी दस्तावेज पेश करने को कहा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन अलॉटमेंट की प्रक्रिया नियमों के तहत हुई थी या इसमें किसी तरह की अनियमितता बरती गई। चर्चा है की इस प्रकिया में कई अन्य कंपनियों ने भी उद्योगिक इकाइयों के लिए अलाट जमीनों में हुई अनियमितता को लेकर भी दस्तावेज पेश करने की बात कही है
बताया जा रहा है कि यह जमीन औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टि से काफी अहम मानी जाती है। ईडी अब इस पूरे मामले में धन के लेन-देन और लाभार्थियों की भूमिका की भी जांच कर सकती है। पीएसआईईसी से रिकॉर्ड मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और कंपनियों से भी पूछताछ की संभावना है।
फिलहाल मामले में ईडी की कार्रवाई से पंजाब की औद्योगिक जमीन अलॉटमेंट प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।