Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पैर में धंसे 6-7 दांत, अस्पताल में लगाया गया एंटी-रेबीज इंजेक्शन
ज़ीरकपुर 17 Feb : ढकोली क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक कार मैकेनिक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अमरीक सिंह, जो लकी फर्नीचर के पीछे गाड़ियों के सेल्फ का काम करते हैं, रोजाना की तरह अपनी दुकान पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के 6 से 7 दांत उनके पैर में गहराई तक धंस गए, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि ढकोली और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द प्रभावी कदम उठाकर आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।