Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हेल्थ विभाग, नगर परिषद व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1000 रुपये का चालान
ज़ीरकपुर 17 Feb : शहर में प्रतिबंधित बीड़ी-सिगरेट और अन्य नशीले तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को हेल्थ विभाग की अगुवाई में संयुक्त टीम ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर होटल कलियों के पास स्थित एक खोखे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मौके से बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका सहित अन्य प्रतिबंधित उत्पाद जब्त किए गए। हेल्थ विभाग से आए अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि संबंधित विक्रेता का पहले भी चार बार चालान किया जा चुका है। इसके बावजूद वह नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से तंबाकू उत्पादों की बिक्री कर रहा था। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी और चालान के बावजूद सुधार न होना गंभीर मामला है। इसी को देखते हुए टीम ने दोबारा सख्त कार्रवाई करते हुए खोखे से अवैध सामान जब्त किया और मौके पर ही 1000 रुपये का चालान काटकर रसीद थमा दी। इस संयुक्त अभियान में हेल्थ विभाग के साथ नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम और ज़ीरकपुर पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने झुग्गी में चल रहे खोखे की जांच कर पूरे सामान को कब्जे में लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में फिर से प्रतिबंधित सामान की बिक्री करते पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हेल्थ विभाग ने दोहराया कि शहर में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे संयुक्त अभियान जारी रहेंगे।