6 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौल और कार जब्त; विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग ने अवैध हथियारों और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड, 12 अत्याधुनिक पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियारों की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही हुंडई आई-20 कार भी जब्त की गई है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमृतसर के गांव कक्कड़ निवासी चिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में आठ .30 बोर और चार 9 एमएम पिस्तौल शामिल हैं।
डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी तस्करों और प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े