Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डीआरडीओ और भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धि, स्वदेशी रक्षा तकनीक में बढ़ी भारत की क्षमता
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बुधवार को पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में किए गए इस परीक्षण में रॉकेट ने निर्धारित 60 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सटीक प्रहार क्षमता का प्रदर्शन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अनुसार, परीक्षण के दौरान रॉकेट ने सभी तय मानकों को पूरा करते हुए निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। फ्लाइट के पूरे मार्ग की निगरानी सभी स्थापित ट्रैकिंग उपकरणों के जरिए की गई। मौजूदा पिनाका लॉन्चर से किया गया परीक्षण डीआरडीओ ने बताया कि यह परीक्षण आईटीआर और प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (पीएक्सई) के समन्वय से किया गया। रॉकेट को सेना में पहले से इस्तेमाल हो रहे पिनाका लॉन्चर सिस्टम से लॉन्च किया गया। इससे यह साबित हुआ कि एक ही लॉन्चर से पिनाका के अलग-अलग संस्करणों को संचालित किया जा सकता है। यह क्षमता सेना की परिचालन जरूरतों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनाथ सिंह ने दी बधाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लंबी दूरी तक मार करने वाले गाइडेड रॉकेट के क्षेत्र में भारत की स्वदेशी डिजाइन और विकास क्षमता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। डीआरडीओ अध्यक्ष एवं रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परीक्षण से जुड़ी टीमों की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।