लुधियाना/यूटर्न/8 जुलाई। राजस्व पटवार यूनियन की मासिक बैठक बचत भवन लुधियाना में जिला प्रधान निर्मल सिंह रंधावा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी तहसील बॉडी के पदाधिकारियों और पटवारी साथियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पंजाब बॉडी की ओर से 10 जुलाई को डीएलआर कार्यालय जालंधर में दिए जाने वाले धरने और प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी तहसील इकाइयों और पटवारी साथियों ने इस आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि संगठन अपनी जायज और हक की मांगों को सरकार से मनवाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पटवारियों की मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेगा। बैठक में जिला महासचिव मनजीत सिंह सैनी, जिला खजांची नरेंद्र सिंह, तहसील पूर्वी प्रधान नवदीप सिंह सिद्धू, तहसील पश्चिमी प्रधान हरसिमरन सिंह सरां, तहसील पूर्वी महासचिव नरेंद्र पाल सिंह, खजांची बलजिंदर सिंह, तहसील पश्चिमी महासचिव मनिंदर बेदी, खजांची दिलप्रीत सिंह सहित जगराओं, सुखप्रीत सिंह, इंद्रेश, सोहन सिंह, मनजीत ग्रेवाल, डॉ. अमन, सुखजिंदर भुल्लर, अरमान सिंह सहित अन्य पटवारी साथी उपस्थित थे।
---