Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कई दिनों से सड़क पर बना था गड्ढा, लग रहा था जाम, छोटे हादसे भी हुए ज़ीरकपुर 19 Feb : शिवा एनक्लेव और शिवालिक विहार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सिटी एनक्लेव फेज-3 की गली के सामने टूटा हुआ गटर कई दिनों से राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ था। गटर टूटने से सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया था, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, शाम के समय यहां लंबा जाम लग जाता था और अब तक एक-दो छोटे हादसे भी हो चुके थे। लोगों में आशंका थी कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार सिटी एनक्लेव फेज-3 वेलफेयर सोसाइटी ने स्वयं पहल करते हुए आपसी सहयोग से धन एकत्रित किया और गटर की मरम्मत करवाई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। इस कार्य में पवन नेहरू का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान सोहन सिंह, पवन गुप्ता, सुभाष गोयल, एस.बी. सैनी, सतवीर प्रजापति, सुरेश गुप्ता, पवन मोरवाल और सुरेंद्र मोरवाल सहित अन्य निवासियों ने पार्षद रेणु नेहरू और पवन नेहरू का सहयोग के लिए आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद को ऐसी समस्याओं पर समय रहते ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।