Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लिफ्ट देना पड़ा महंगा, दो युवकों ने फाइनेंस कारोबारी से झपटी सोने की चेन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 17 Feb : अंबाला से लौट रहे एक फाइनेंस कारोबारी को दो युवकों को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। रास्ते में आरोपियों ने उसकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। थाना जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह (36), निवासी सेक्टर-117, एसएएस नगर, मूल निवासी गांव नियामतपुर, तहसील राजपुरा, जिला पटियाला ने शिकायत में बताया कि 15 फरवरी की रात करीब 11:50 बजे वह अंबाला से जीरकपुर लौट रहे थे। अंबाला बस स्टैंड के पास दो युवकों ने उनसे जीरकपुर तक लिफ्ट मांगी। उन्होंने मानवता के नाते दोनों को अपनी कार में बैठा लिया। पटियाला चौक के पास पहुंचते ही एक युवक ने उनकी बांह पकड़ ली, जबकि दूसरे ने गले में पड़ी करीब दो तोले वजनी सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह और गौरव के रूप में बताई है। उन्होंने कहा कि सामने आने पर वह दोनों को पहचान सकते हैं। थाना जीरकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जीरकपुर में लिफ्ट देकर लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते वर्ष पटियाला चौक के नजदीक एक व्यक्ति से नकदी और मोबाइल झपटने का मामला दर्ज हुआ था। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अजनबियों को लिफ्ट देने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।