Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना दक्षिण एशियाई देशों, खासकर भारत के पंजाबी मूल कारोबारियों से फिरौती वसूली की कोशिशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की सरी पुलिस ने तीन पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), दयाजीत सिंह बिलिंग (21) और तरनवीर सिंह (19) के रूप में हुई है। तीनों 12वीं के बाद स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। इन पर सरी के क्रिसेंट बीच इलाके में एक घर पर गोलीबारी करने के आरोप हैं। अदालत ने उन्हें वीरवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सरी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति व सरी पुलीस एक्स के अनुसार, घर के बाहर गोलीबारी और आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को घटना के तुरंत बाद टैक्सी में फरार होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। स्टाफ सार्जेंट लिंडसे हॉटन ने बताया कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान विरोध किया, जिसके चलते उन्हें काबू में किया गया और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। गिरफ्तार करने वाली टीम ब्रिटिश कोलंबिया एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के प्रोजेक्ट एश्योरेंस से जुड़ी है। पुलिस जनवरी-फरवरी में दर्ज 46 फिरौती मामलों की जांच कर रही है। मामले में कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी को भी शामिल किया गया है और आरोपियों के स्टडी व वर्क परमिट की जांच की जा रही है। विदेशी नागरिक होने के कारण तीनों पर अतिरिक्त आरोप भी लग सकते हैं।