Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना अमृतसर, 3 फरवरी यूटर्न : — कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 आधुनिक अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर जैसी खतरनाक पिस्तौल शामिल हैं, जिनमें दो ऑटोमैटिक फायर वाले हथियार भी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित स्मगलरों और हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे। ये आरोपी ड्रोन के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमा से हथियारों की ड्रॉपिंग करवा कर आगे उनकी डिस्ट्रीब्यूशन करते थे। यह गिरोह पिछले 4–5 महीनों से सक्रिय था और कई कंसाइनमेंट प्राप्त करने की बात भी कबूल की गई है, जिसकी तकनीकी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ भुल्ला, विशाल और सोने एरिया के सुमित के रूप में हुई है। एक आरोपी कार सेल-परचेज के कारोबार से जुड़ा हुआ था, जिससे उसे आवागमन और लोकेशन बदलने में सुविधा मिलती थी। फिलहाल पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल तीनों युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।