Advertisement
uturntime
Breaking
बलटाना में 35 फुट रास्ते को लेकर विवाद, तीन घंटे तक तनावपूर्ण रहा माहौल अमृतसर पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को काबू कर एक ग्लॉक समेत 7 अवैध पिस्तौल बरामद पंजाब में खतरनाक गैंगस्टरों के बीच बदले की आग, चली ताबड़तोड़ गोलियां जानिए गैंगवार की पूरी कहानी… पंजाब में सियासी घमासान: कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन पंचकूला में दंगारोधी अभ्यास शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से गांव इटावा में 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित मनीमाजरा में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, इलाके में हड़कंप डीजीपी पंजाब ने एनडीसी प्रतिनिधिमंडल से की अहम बैठक, राज्य की सुरक्षा चुनौतियों पर मंथन ‘घर-घर संविधान’ अभियान को मिला जनसमर्थन, धर्मवीर राणा के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जनजागरण जुझार नगर में श्री राधा माध्यम गौचरण सेवा समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन कनाडा में तीन पंजाबी छात्र गिरफ्तार: 1 9 से 21 साल उम्र, स्टडी वीजा पर गए थे तीनों चैतन्य करियर कंसल्टेंट के नाम पर 20 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी अभिनव डोगरा गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
Logo
uturntime
मुलाकाती ही जज बन जाएं... डेरा ब्यास प्रमुख और मजीठिया की मुलाकात पर सीएम का तंज नवीन गोगना लुधियाना 3 Feb युटर्न : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जेल में हुई मुलाकात पर कड़ा तंज कसा है। मान ने अपनी पोस्ट में लिखा-कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का वहां रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं। डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संकेत दिया कि जब जेल में मिलने आने वाले लोग ही आरोपी को 'क्लीन चिट' देने लगें और खुद 'जज' की तरह व्यवहार करें, तो न्याय प्रणाली की गरिमा प्रभावित होती है। गौरतलब है कि इस मुलाकात और डेरा प्रमुख के बयान के कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत मिल गई।