Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला 03 Feb : पंचकुला में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन पंचकूला में अल्फा व ब्रावो कंपनी द्वारा दंगारोधी उपकरणों के साथ विशेष अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया और आपात परिस्थितियों से निपटने की रणनीतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। अभ्यास का निरीक्षण एसीपी दिनेश कुमार एवं एसीपी विक्रम नेहरा ने किया। उन्होंने बल की तैयारियों, समन्वय और उपकरणों के उपयोग की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यास के दौरान दंगारोधी किट, शील्ड, हेलमेट, लाठी, गैस-मास्क सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रभावी उपयोग प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास पुलिस बल की क्षमता को बढ़ाते हैं और किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।