Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 03 Feb | विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैतन्य करियर कंसल्टेंट से जुड़े एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 20 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। पीड़ित पारस नामक युवक विदेश जाने की तैयारी के तहत चैतन्य करियर कंसल्टेंट में आईल्ट्स की कक्षाएं ले रहा था। इसी दौरान उसकी पहचान संस्थान से जुड़े अभिनव डोगरा से हुई। बातचीत के दौरान अभिनव डोगरा ने अपने पार्टनर गुलशन त्यागी और सिमरनजीत बल के साथ मिलकर विदेश भेजने का भरोसा दिया। पीड़ित के अनुसार, उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में बुलाया गया, जहां आरोपियों ने विदेश भेजने के बदले 20 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। झांसे में आकर पीड़ित ने पूरी रकम आरोपियों को सौंप दी। इसके बाद आरोपी लगातार “आज-कल” कहकर टालमटोल करते रहे और विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की। लंबे समय तक इंतजार के बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने थाना सेक्टर-17, चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर नंबर 0160 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कार्रवाई में पहले ही मुख्य आरोपी गुलशन त्यागी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, अब पुलिस ने मोहाली से दूसरे आरोपी अभिनव डोगरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी सिमरनजीत बल की तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस गिरोह ने अन्य युवकों के साथ भी इसी तरह की ठगी तो नहीं की।