लुधियाना। लुधियाना के दलजीत नगर, बाड़ेवाल रोड पार्क में योगा कर रही महिलाओं पर हुए हमले के मामले में इलाके के लोगों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इलाके के लोगों द्वारा मामले से जुड़ी पूरी जानकारी एवं अपनी बात मीडिया के सामने रखी गई। इलाके के लोगों ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई तो वहीं उन्हें गोलियां चलाने की धमकियां भी दी गई है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले पर बनती कार्रवाई की जाए।