ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम को लेकर विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। जिंपा ने लोगों से 12 अगस्त को होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके 12 अगस्त को होने वाले एक शाम भगवान शिव के नाम और अलग-अलग धार्मिक स्थलों के लिए बसें रवाना करने के कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया । अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा के पंजाब सरकार द्वारा 12 अगस्त को होशियारपुर में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम'कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे।इसी दिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन, मथुरा, हरिद्वार, श्री सालासर बालाजी तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बसों को हरी झंडी भी दिखाएंगे, जिससे श्रद्धालु निःशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। जिम्पा ने बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर 12 अगस्त को होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘एक शाम शिव के नाम' कार्यक्रम को लोगों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सरकार की सबसे सराहनीय पहलों में से एक बन चुकी है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु सम्मान और सुविधा के साथ पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन लोगों का सपना पूरा किया है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देकर शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और जन-केंद्रित शासन का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। जिम्पा ने विश्वास व्यक्त किया कि 12 अगस्त के कार्यक्रम होशियारपुर के लिए यादगार साबित होंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।