ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (फीमेल) और फीमेल सुपरवाइजरों ने ऑनलाइन कार्यों व अतिरिक्त सब सेंटर ड्यूटी के बहिष्कार के बीच CHC हठूर में अपनी मांगें रखीं। कर्मचारियों ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रहीं। मांगें पूरी न होने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी गई।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : पंजाब भर में मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (फीमेल) एवं फीमेल सुपरवाइज़र द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन कार्य और अतिरिक्त सब सेंटर ड्यूटी के राज्यव्यापी बहिष्कार के बीच मंगलवार को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) हठूर में कर्मचारियों ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनदीप सिंह विरदी को ज्ञापन सौंपकर लंबित सेवा संबंधी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिखित एवं ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक ऑनलाइन कार्य और अतिरिक्त सब सेंटर ड्यूटी का बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज पंजाब तथा जिला स्तर पर सिविल सर्जनों को भी ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। उनका कहना है कि कई दौर की बैठकों और पत्राचार के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद राज्य स्तर पर यह निर्णय लिया गया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, परिवार कल्याण तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का नियमित संचालन कर रही हैं। इसके बावजूद कैडर के देय भत्ते, आवश्यक संसाधन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। उनका कहना है कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उसी अनुपात में संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए। ज्ञापन में मोबाइल भत्ता और लंबित एरियर जारी करने, यात्रा, वर्दी, डाइट, ग्रामीण एवं शहरी भत्ते बहाल करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए लैपटॉप, डोंगल, इंटरनेट और स्टेशनरी उपलब्ध कराने, U-WIN तथा जन्म-मृत्यु ऑनलाइन प्रविष्टियों के लिए अलग मानदेय देने की मांग की गई। इसके अलावा RCH पोर्टल का कार्य कंप्यूटर सहायक से करवाने, अतिरिक्त सब सेंटर ड्यूटी के लिए टीए-डीए देने, RDK किट परीक्षण को प्रयोगशाला तक सीमित रखने तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी दोहराई गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान जसविंदर कौर, अमरजीत कौर, करमजीत कौर, सरबजीत कौर, सुखवंत कौर, महिंदर कौर सहित बड़ी संख्या में मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (फीमेल) एवं फीमेल सुपरवाइज़र उपस्थित थीं। कर्मचारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि अपनी लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सकारात्मक और लिखित आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज करने पर विचार किया जाएगा।