ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
शंकर सिटी और नूर सिटी के पीछे विकसित किए जा रहे कथित फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत के बाद जांच में वैधानिक अनुमति नहीं मिलने पर टीम ने निर्माण गिराया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सभी मंजूरियों की जांच करें, ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके।
जीरकपुर : जीरकपुर के भबात क्षेत्र से एयरपोर्ट रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर शंकर सिटी और नूर सिटी के पीछे अवैध रूप से विकसित किए जा रहे कथित फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। एडीसी मोहाली को मिली शिकायत के बाद नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन फार्म हाउस की चारदीवारी ध्वस्त कर दी। साथ ही प्रोजेक्ट तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्ते को भी जेसीबी मशीन से गहरा खोद दिया गया, ताकि भविष्य में इसका उपयोग न हो सके। जानकारी के अनुसार संबंधित क्षेत्र में फार्म हाउस के नाम पर जमीन बेचने के लिए बड़े स्तर पर विज्ञापन किए जा रहे थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि बिना किसी वैधानिक मंजूरी के जमीन की प्लॉटिंग कर खरीदारों को आकर्षित किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद एडीसी मोहाली ने मामले की जांच के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद नगर परिषद जीरकपुर के बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि संबंधित परियोजना के लिए नगर परिषद से कोई स्वीकृति या भवन नक्शा मंजूर नहीं कराया गया था। इसके बाद टीम ने अवैध निर्माणाधीन चारदीवारी को गिरा दिया और फार्म हाउस तक जाने वाले रास्ते को भी जेसीबी से खोदकर बंद कर दिया। बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़ ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों, फार्म हाउस, व्यावसायिक भवनों या अन्य अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसकी कानूनी स्थिति और संबंधित विभागों से मिली मंजूरियों की पूरी जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।