ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुनीत कुमार, राजीव कुमार, अताउल शेख और उमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह के चोरी और लूटपाट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।
लुधियाना (नवीन गोगना) : थाना सदर लुधियाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत कुमार पुत्र प्रकाश महतो, राजीव कुमार पुत्र विनोद महतो, अताउल शेख पुत्र मंसूर शेख और उमेश कुमार पुत्र ईश्वर नारायण महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 को थाना सदर लुधियाना की पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि उक्त चारों आरोपी मोबाइल फोन चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। सूचना के मुताबिक आरोपी डी-मार्ट, गांव संगोवाल, लुधियाना के पीछे बनी कॉलोनी में स्थित एक खाली मकान में चोरी व लूटपाट के मोबाइल फोन बेचने की फिराक में बैठे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सदर लुधियाना में मुकदमा नंबर 208, दिनांक 04-08-2026, धारा 303(2), 304 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुनीत कुमार मूल रूप से वार्ड नंबर 05, गांव विष्णुपुराधार, थाना कनौली, जिला सीतामढ़ी, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में कामाख्या चौक, लुधियाना में रह रहा था। राजीव कुमार मूल निवासी वार्ड नंबर 08, गांव महेशर, पोस्ट ऑफिस भुतही, थाना सोनबरसा, जिला सीतामढ़ी, बिहार है और कामाख्या चौक, लुधियाना में किराये पर रह रहा था। अताउल शेख वार्ड नंबर 07, गांव विष्णुपुर आपार, पोस्ट ऑफिस अररिया, थाना कनौली, जिला सीतामढ़ी, बिहार तथा उमेश कुमार वार्ड नंबर 02, गांव इनरवा, पोस्ट ऑफिस अररिया, थाना कनौली, जिला सीतामढ़ी, बिहार का रहने वाला है। पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वप्न शर्मा, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर डिप्टी कमिश्नर पुलिस देहाती जसकरनजीत सिंह, पीपीएस, डिप्टी कमिश्नर पुलिस जोन-2 करणवीर सिंह और सहायक कमिश्नर पुलिस दक्षिणी अंग्रेज सिंह, पीपीएस की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर जगदेव सिंह, थाना प्रभारी सदर लुधियाना तथा चौकी मराडो के इंचार्ज एएसआई तरसेम सिंह की पुलिस टीम ने सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।