ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Zirakpur: अंधेरे में जीरकपुर का अहम मार्ग, टीम उरवा ने नगर परिषद से जल्द समाधान की उठाई मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
के-एरिया लाइट प्वाइंट से गुरुद्वारा बाउली साहिब तक बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि अंधेरे मार्ग से गुजरने में महिलाओं और राहगीरों को डर महसूस होता है। नगर परिषद के जेई ने बताया कि हड़ताल समाप्त हो चुकी है और जल्द ही लाइटों की मरम्मत कर दी जाएगी।
जीरकपुर : जीरकपुर में के-एरिया लाइट प्वाइंट से गुरुद्वारा बाउली साहिब तक सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। इससे पूरे मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है और राहगीरों, विशेषकर महिलाओं व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सामाजिक संगठन टीम उरवा ने नगर परिषद पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। टीम उरवा के सदस्य एस.के. ढींगरा, रमेश धीमान, सतीश शर्मा, डॉ. अजय यादव, सुरेंद्र सोंधी और कुलभूषण शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि संबंधित सड़क लंबे समय से अंधेरे में डूबी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी शाम के समय स्नैचिंग और चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं कराया गया। उनका कहना है कि जहां से आबादी वाला क्षेत्र शुरू होता है, वहां लाइटें जल रही हैं, लेकिन के-एरिया लाइट प्वाइंट से गुरुद्वारा बाउली साहिब तक का हिस्सा पूरी तरह अंधेरे में है। टीम उरवा ने कहा कि शाम के समय नौकरी से लौटने वाली महिलाओं और अन्य राहगीरों को इस मार्ग से गुजरने में डर महसूस होता है। अंधेरे के कारण चोरी, लूटपाट और स्नैचिंग जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। संगठन ने नगर परिषद से जनहित और सुरक्षा को देखते हुए बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने की मांग की है। "पिछले कई दिनों से नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। कल ही हड़ताल समाप्त हुई है। अब जल्द ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें चालू कर दिया जाएगा।" — ईशान, जेई, नगर परिषद जीरकपुर