लुधियाना/यूटर्न/5 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लुधियाना पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है। जिसके चलते पूरे शङर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिसके चलते बुधवार को एडीजीपी सिक्योरिटी कौस्तुभ शर्मा लुधियाना पहुंचे। इस दौरान वे थाना जमालपुर गए और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जिसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में लागू सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और विभिन्न नाकों पर चल रही चेकिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और एडीसीपी जश्नदीप सिंह गिल भी मौजूद थे। इस दौरान एडीजीपी शर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है और पुलिस लगातार संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बनाए हुए है। शरारती और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
----