ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Jammu: 370 हटने की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा घेरा मजबूत, आतंकी खतरे के इनपुट के बाद प्रशासन अलर्ट - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: जीरकपुर में आइस ड्रग तस्करी का खुलासा, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार Panchkula: पंचकूला पुलिस में जवाबदेही बढ़ाने की पहल, डीसीपी ने शाखाओं का किया औचक निरीक्षण Hoshiarpur: होशियारपुर में सजेगा शिव भक्ति का भव्य आयोजन, जिंपा ने केजरीवाल को दी कार्यक्रम की जानकारी Chandigarh: भविष्य के आर्किटेक्ट्स ने समझी आधुनिक अस्पताल डिजाइन की तकनीक, जीईआई मेडिसिटी बना सीखने का केंद्र Chandigarh: मंथली वसूली के आरोपों में घिरे मनीमाजरा SHO, CBI ने भेजे कथित सबूत; पुलिस विभाग पर उठे सवाल Amritsar: तरुण चुग ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- विकसित भारत का संकल्प होगा साकार Ludhiana: मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुधियाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा Chandigarh: एआई से बदलेगा हरियाणा का प्रशासनिक ढांचा, नागरिक सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर Chandigarh: स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल पंजाब की दिशा में कदम, एनवायरमेंट कमीशन ने शुरू किया राज्य चैप्टर Derabassi: डेराबस्सी में वन कर्मियों ने खोला मोर्चा, बकाया वेतन और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी Jagraon: स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों का पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Zirakpur: बिना मंजूरी फार्म हाउस प्रोजेक्ट पर प्रशासन सख्त, जीरकपुर में अवैध निर्माण ढहाया
Logo
Uturn Time
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के सात साल पूरे होने पर प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। श्रीनगर समेत कई जिलों में सार्वजनिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनों पर पाबंदी लगाई गई। खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद स्वतंत्रता दिवस और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
जम्मू (Naren Danu) : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने की सातवीं बरसी पर मंगलवार को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दी गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के नए और लौटने वाले जत्थों की आवाजाही एक दिन के लिए रोक दी गई है। अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को जम्मू से बालटाल बेस कैंप की ओर किसी भी नए जत्थे को रवाना नहीं किया गया। वहीं, बालटाल से जम्मू लौटने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही भी अस्थायी रूप से रोक दी गई। हालांकि, जो श्रद्धालु पहले ही बालटाल बेस कैंप पहुंच चुके थे, उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पवित्र गुफा में दर्शन की अनुमति दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर उठाया गया है। घाटी में विरोध-प्रदर्शनों पर रोक पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच पुलिस ने श्रीनगर, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग समेत कई जिलों में बिना पूर्व अनुमति किसी भी रैली, जुलूस या सार्वजनिक सभा पर रोक लगा दी है। खुफिया अलर्ट के बाद सुरक्षा और सख्त सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने अनुच्छेद 370 की बरसी, जारी अमरनाथ यात्रा और आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए संभावित आतंकी खतरे की चेतावनी जारी की है। इनपुट के अनुसार आतंकवादी शिक्षण संस्थानों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस की लोगों से अपील हंदवाड़ा, सोपोर, पुलवामा, शोपियां और बांदीपोरा पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह सतर्कता के तहत किए गए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।