주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비
Ludhiana: सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर 256 शिक्षकों पर प्रशासन सख्त, व्यक्तिगत सुनवाई के लिए किया तलब - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, 75 मिनट के दौरे में देंगे कई सौगातें Ludhiana: सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर 256 शिक्षकों पर प्रशासन सख्त, व्यक्तिगत सुनवाई के लिए किया तलब Ajmer: अजमेर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, होटल से हिरासत में लिया New Delhi: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आज से लाइव, टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान New Delhi: 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, 26,770 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात Panchkula: 'एक पेड़–एक जीवन' अभियान के अंतर्गत बीटीसी, आईटीबीपी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Thanesar: अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर सांसद नवीन जिंदल की पहल रंग लाई, जिंदल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन Kurukshetra: श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां  Amritsar: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार Kurukshetra: बीएलओ शेष बचे 115502 मतदाताओं को फोक्स रखकर पहुंचेंगे घर-घर: विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: पीएम मोदी का विकास दौरा, ₹447 करोड़ की रेलवे परियोजना होगी राष्ट्र को समर्पित: : विश्राम कुमार मीणा Panipat: अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
Logo
Uturn Time
ड्रग एवं सोशियो-इकोनॉमिक सेंसस की बैठक में अनुपस्थित रहने पर एडीसी का एक्शन, जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
लुधियाना (Naren Danu) : ड्रग एंड सोशियो इकोनॉमिक सेंसस की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और स्कूल अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सेंसस ड्यूटी की मैपिंग और प्रशिक्षण के लिए आयोजित बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 256 शिक्षकों को अब व्यक्तिगत सुनवाई (पर्सनल हियरिंग) के लिए तलब किया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) और जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी) को निर्देश जारी किए हैं कि बैठक से गैरहाजिर रहे सभी कर्मचारियों को 15 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित कराया जाए। प्रशासन के अनुसार ड्रग एंड सोशियो इकोनॉमिक सेंसस के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी संबंध में 13 और 14 जुलाई को एडीसी कार्यालय में मैपिंग और प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई थी। इससे पहले 10 जुलाई को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया था कि केवल वे कर्मचारी, जो बीएलओ या एसआईआर ड्यूटी पर हैं और संबंधित आदेश प्रस्तुत करेंगे, उन्हें ही बैठक से छूट मिलेगी। इसके बावजूद सूची में शामिल किसी भी कर्मचारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 जुलाई को सुबह 11 बजे एडीसी (शहरी विकास) कार्यालय में उपस्थित होकर बैठक में शामिल न होने का कारण बताएं। यदि कोई कर्मचारी बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहता है या अपना पक्ष स्पष्ट नहीं करता, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करते हुए सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस बीच जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ने भी सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर संबंधित स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।