주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비
Amritsar: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, 75 मिनट के दौरे में देंगे कई सौगातें Ludhiana: सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर 256 शिक्षकों पर प्रशासन सख्त, व्यक्तिगत सुनवाई के लिए किया तलब Ajmer: अजमेर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, होटल से हिरासत में लिया New Delhi: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आज से लाइव, टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान New Delhi: 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, 26,770 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात Panchkula: 'एक पेड़–एक जीवन' अभियान के अंतर्गत बीटीसी, आईटीबीपी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Thanesar: अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर सांसद नवीन जिंदल की पहल रंग लाई, जिंदल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन Kurukshetra: श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां  Amritsar: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार Kurukshetra: बीएलओ शेष बचे 115502 मतदाताओं को फोक्स रखकर पहुंचेंगे घर-घर: विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: पीएम मोदी का विकास दौरा, ₹447 करोड़ की रेलवे परियोजना होगी राष्ट्र को समर्पित: : विश्राम कुमार मीणा Panipat: अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
Logo
Uturn Time
इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी ISI हैंडलरों के संपर्क में था आरोपित, पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की थी साजिश
चंडीगढ़ (Naren Danu) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में था और उसे कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के उद्देश्य से संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुमित कुमार उर्फ पंडित (24) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रूपनगर जिले के गांव सुखसाल का निवासी है और फिलहाल अमृतसर के पंडोरी वड़ैच क्षेत्र में रह रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपित इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार बैठे आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में आया था। उसे पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर हमला कर प्रदेश में भय और अस्थिरता का माहौल पैदा करने के निर्देश दिए गए थे। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने थाना कैंट, अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क, सीमा पार बैठे हैंडलरों और आरोपित के अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।