주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비
Panipat: अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, 75 मिनट के दौरे में देंगे कई सौगातें Ludhiana: सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर 256 शिक्षकों पर प्रशासन सख्त, व्यक्तिगत सुनवाई के लिए किया तलब Ajmer: अजमेर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, होटल से हिरासत में लिया New Delhi: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आज से लाइव, टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान New Delhi: 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, 26,770 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात Panchkula: 'एक पेड़–एक जीवन' अभियान के अंतर्गत बीटीसी, आईटीबीपी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Thanesar: अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर सांसद नवीन जिंदल की पहल रंग लाई, जिंदल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन Kurukshetra: श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां  Amritsar: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार Kurukshetra: बीएलओ शेष बचे 115502 मतदाताओं को फोक्स रखकर पहुंचेंगे घर-घर: विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: पीएम मोदी का विकास दौरा, ₹447 करोड़ की रेलवे परियोजना होगी राष्ट्र को समर्पित: : विश्राम कुमार मीणा Panipat: अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
Logo
Uturn Time
अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार की किसान मजदूर में जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की तैयारी के संदर्भ में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के साथी कामरेड शिव वर्मा स्मारक के भवन, गीता कॉलोनी, जीटी रोड पानीपत में अखिल भारतीय किसान सभा, मजदूर संगठन सीटू , अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता की राज्यपाल गाहल्याण ने की। संचालन सुनील दत्त ने किया। *बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, सचिव राजपाल, अखिल भारतीय खेत एंव ग्रामीण मजदूर यूनियन राज्य महासचिव राजेंद्र छोकर , सीटू मजदूर संगठन व संयुक्त किसान मोर्चा सह संयोजक सुनील दत्त, जिला उपप्रधान अंग्रेज सिंह, सीटू जिला सह संयोजक जय भगवान, नवीन सपरा आदि उपस्थित रहे। *बैठक के मुद्दे- *किसान-मजदूरों की एकता मजबूत करने के लिए जिला व गांव लेवल तक तालमेल कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। इन कमेटियों के माध्यम से जनता के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के अंदर -अमेरिका के साथ की जा रही कृषि डील रद्द करने--किसानों की फसल खरीद के लिए गारंटी कानून एमएसपी तुरंत लागू करो--मजदूरों के खिलाफ बनाए गए चार लेबर कोड रद्द करो--रोजगार गारंटी कानून मनरेगा को बहाल करो --बिजली विभाग के निजीकरण पर रोक लगाओ। *29 जुलाई 2026 को उपरोक्त मुद्दों को लेकर दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित की गई है जिसमें पानीपत से सभी 50 प्रतिनिधि शामिल होंगे। *संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22-23-24 जुलाई को पूरे देश के अंदर जिला मुख्यालयों पर कृषि डील रद्द करने के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व देश के प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन के विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *इन मुद्दों को लेकर 10 अगस्त देशभर में विरोध स्वरूप जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। *पानीपत जिला में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए 2 अगस्त को तीनों संगठनों संयुक्त जिला कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। *1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक एक सप्ताह का जनता के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत 4 अगस्त को बापौली ब्लॉक, 5 अगस्त समालखा ब्लॉक, 6 अगस्त इसराणा ब्लॉक और 7 अगस्त को पानीपत ब्लॉक में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। *सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था परीक्षा लीक की भारी धांधलियों को लेकर भारत के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे व जांच की मांग को लेकर जारी जंतर मंतर दिल्ली जारी छात्र- युवा आंदोलन का समर्थन किया और सरकार से मांग कि 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद-वैज्ञानिक -पर्यावरण विद सोनम वांगचुंग से सरकार तुरंत बातचीत कर उनकी मांग को स्वीकार करें। जिस तरह का तानाशाही का व्यवहार इस लोकतंत्र में केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है यह देश की आजादी लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। *20 जुलाई 2026 को उपरोक्त मुद्दे को लेकर छात्र-युवाओं के संसद मार्च का समर्थन किया।