Uturn Time
Breaking
KEAM 2026: केरल में मेधा की नई सूची जारी, रोशन राजू इंजीनियरिंग और विनायक नारायणन फार्मेसी के टॉपर 94 साल की उम्र में मातृभूमि से फिर जुड़ा रिश्ता, अंतिम इच्छा—“भारतीय बनकर ही विदा होना" नॉर्वे की ‘नॉर्दर्न लाइट्स ट्रेन’ बनी मिसाल, भारत में भी पहाड़ी पर्यटन ट्रेनों की मांग तेज Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के 4 सदस्य 10 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार New Delhi: राहुल गांधी का संगठन को निर्देश, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशभर में मजबूत करने का आह्वान Ladakh: लद्दाख में सेना प्रमुख की समीक्षा, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों से सतर्क और मिशन-रेडी रहने का आह्वान New Delhi: जेपी नड्डा सोमवार को लॉन्च करेंगे ‘आरोग्य सेतु 2.0’, बनेगा वन-स्टॉप डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म Victoria: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान में राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ किया पौधरोपण Panipat: हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिहं बलियाला ने एनएफएल में जनसमस्याएं सुनी अगले साल की शुरुआत में ट्रंप के भारत दौरे की संभावना, जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है Jagran: वार्ड नंबर 5 में विकास को मिली रफ्तार, 17 लाख की लागत से बनेगा सड़क मार्ग केजरीवाल से मान तक: आप का पंजाब पर फोकस, अब दिल्ली-केंद्रित से पंजाब-केंद्रित हुआ
Logo
Uturn Time
इंडस्ट्री का कहना – खाली जगह पर बनाए गुरुद्वारा साहिब, कारोबारी भी करेगें सहायता लुधियाना/यूटर्न/27 जून। लुधियाना में एक अलग तरह का मुद्दा सामने आया है। जहां पर फोकल प्वाइंट के फेस-8 में लिंक रोड पर ही गुरुद्वारा साहिब का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार सुबह कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां की और से बिल्डिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। हालांकि इंडस्ट्री द्वारा मेन रोड बंद करने के चलते इस पर ऐतराज जताया है। जिसके चलते फोकल प्वाइंट फेस-8 एसोसिएशन, अपैक्स चैबर और सीआईसीयू के सदस्यों द्वारा उद्घाटन के बाद मंत्री हरदीप मुंडियां के साथ मुलाकात की गई। जहां उन्होंने अपना ऐतराज जताया। इंडस्ट्री ने कहा कि फोकल प्वाइंट में पीएसआईईसी की कई जमीनें खाली है, सड़क पर कब्जा करके निर्माण करने की जगह खाली जमीन पर गुरुद्वारा साहिब बनाना चाहिए। जिस पर मंत्री मुंडियां द्वारा सोमवार को इंडस्ट्री मिनिस्टर से मामले संबंधी बातचीत करने की बात कही गई है। तब तक के लिए निर्माण कार्य रोक दिया गया है। हालांकि इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब बाड़ ही खेत को खाने लग जाए, तो रखवाली कौन करेगा। चर्चा है कि इस मामले में मंत्री को कुछ शरारती लोगों द्वारा गुमराह करने का भी प्रयास किया जा रहा है। रोजाना सैकड़ों राहगीर गुजरते हैं इंडस्ट्री का कहना है कि फोर्टीज अस्पताल से पहले 80 फीट रोड फोकल प्वाइंट की तरफ जाती है। वहीं सड़क आगे जाकर उक्त 45 फीट लिंक रोड से जुड़ती है। यह कुल सड़क 45/400 फीट है। रोजाना सैकड़ों की गिनती में वाहन चालक और राहगीर वहां से गुजरते हैं। लेबर के आने जाने के लिए मुख्य रास्ता वहीं है। अगर उक्त सड़क बंद कर दी गई, तो लोगों को काफी घुमकर आना जाना पड़ेगा। पीएसआईईसी ने एरिया किया एक्वायर एसोसिएशन के मुताबिक उक्त सड़क के आसपास पहले खाली जमीन थी। तब वह जगह गुरुद्वारा साहिब बनाने के लिए अलॉट हुई थी। लेकिन फिर पीएसआईईसी ने पूरा एरिया एक्वायर कर लिया। जिसके बाद वहां प्लॉट काट दिए और सड़कें बना दी। जिसके चलते अब नक्शे में वे जमीन सड़क है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि खाली जमीन पर गुरुद्वारा साहिब बनाया जाए। क्या मंत्री को किया जा रहा गुमराह वहीं चर्चा है कि कुछ शरारती लोगों द्वारा नक्शा में लिंक रोड होने की बात छिपाकर मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस स्टैप से इंडस्ट्री में रोष देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मंत्री मुंडियां को इस मामले में ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि जल्द चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में शरारती लोगों द्वारा गुमराह करके लोगों के मन में सरकार प्रति गलतफहमी भी डाली जा सकती है। नई जगह पर बने गुरुद्वारा साहिब, इंडस्ट्री करेगी सहयोग वहीं अपैक्स चैबर के राहुल आहूजा ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब बनाना एक महान कार्य है। लेकिन सड़क पर कब्जा करने की जगह सरकार को चाहिए की पीएसआईईसी की खाली पड़ी जमीनों पर बनाया जाए। जिससे इंडस्ट्री को भी दिक्कत नहीं आएगी और धार्मिक कार्य भी हो जाएगा। यह सड़क बंद करने से इंडस्ट्री को भारी नुकसान होगा। सरकार नई जगह अलॉट करे, तो इंडस्ट्री खुद गुरुद्वारा साहिब के निर्माण में सहयोग करेगी। क्या आप सरकार ने पंजाब को माफिया के हवाले किया – बिट्टू केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि जब बाड ही खेत को खाने लगे, तो सुरक्षा कौन करेगा। लुधियाना के फोकल प्वाइंट से आई यह खबर और तस्वीर पंजाब सरकार की मिलीभगत का पर्दाफाश करती है। मुख्यमंत्री के दौरे की आड़ में, स्थानीय मंत्री की मिलीभगत से सरकारी सड़क पर कब्जा किया जा रहा है। पीएसआईईसी द्वारा कोई आवंटन नहीं, कोई कागज़ नहीं, फिर भी खुलेआम दबंगई की जा रही है। क्या आप सरकार ने पंजाब को माफिया के हवाले कर दिया है ? ----