Uturn Time
Breaking
KEAM 2026: केरल में मेधा की नई सूची जारी, रोशन राजू इंजीनियरिंग और विनायक नारायणन फार्मेसी के टॉपर 94 साल की उम्र में मातृभूमि से फिर जुड़ा रिश्ता, अंतिम इच्छा—“भारतीय बनकर ही विदा होना" नॉर्वे की ‘नॉर्दर्न लाइट्स ट्रेन’ बनी मिसाल, भारत में भी पहाड़ी पर्यटन ट्रेनों की मांग तेज Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के 4 सदस्य 10 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार New Delhi: राहुल गांधी का संगठन को निर्देश, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशभर में मजबूत करने का आह्वान Ladakh: लद्दाख में सेना प्रमुख की समीक्षा, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों से सतर्क और मिशन-रेडी रहने का आह्वान New Delhi: जेपी नड्डा सोमवार को लॉन्च करेंगे ‘आरोग्य सेतु 2.0’, बनेगा वन-स्टॉप डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म Victoria: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान में राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ किया पौधरोपण Panipat: हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिहं बलियाला ने एनएफएल में जनसमस्याएं सुनी अगले साल की शुरुआत में ट्रंप के भारत दौरे की संभावना, जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है Jagran: वार्ड नंबर 5 में विकास को मिली रफ्तार, 17 लाख की लागत से बनेगा सड़क मार्ग केजरीवाल से मान तक: आप का पंजाब पर फोकस, अब दिल्ली-केंद्रित से पंजाब-केंद्रित हुआ
Logo
Uturn Time
पत्रकारों के अधिकारों को लेकर उठी आवाज, अजय मिश्रा ने दिया संघर्ष का संकेत
चंडीगढ़/अतरौलिया (प्रमोद कौशिक) : स्थानीय निरीक्षण भवन में शुक्रवार शाम आइडियल पत्रकार संगठन की बुढ़नपुर तहसील इकाई की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता दिनेश सिंह ने तथा संचालन तहसील संरक्षक विवेक जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मानदेय, दुर्घटना बीमा तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की जाएगी। इसके लिए संगठन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर संबंधित स्तर पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी प्रत्येक माह बैठक कर पत्रकारों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेगी। साथ ही स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। यदि कोई पदाधिकारी या सदस्य अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि आइडियल पत्रकार संगठन देश के 22 राज्यों में सक्रिय है, जिनमें से 18 राज्यों में संगठन की इकाइयां मजबूती से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में किसी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा और न्याय दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष करेगा। बैठक में राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी कमलाकांत शुक्ला, प्रदेश महासचिव प्रवीन मद्धेशिया, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश प्रभारी रामनारायण राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा,बजरंगी विश्वकर्मा संतोष सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह, अजय प्रकाश यादव, अमित यादव, रविंद्र नाथ गुप्ता, विजय कुमार, विशाल गौतम, चंद्रेश यादव, आकाश मोदनवाल, रामनाथ राजू, राम भवन कपिल कुमार अश्वनी गौड़ रवि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।