Uturn Time
Breaking
KEAM 2026: केरल में मेधा की नई सूची जारी, रोशन राजू इंजीनियरिंग और विनायक नारायणन फार्मेसी के टॉपर 94 साल की उम्र में मातृभूमि से फिर जुड़ा रिश्ता, अंतिम इच्छा—“भारतीय बनकर ही विदा होना" नॉर्वे की ‘नॉर्दर्न लाइट्स ट्रेन’ बनी मिसाल, भारत में भी पहाड़ी पर्यटन ट्रेनों की मांग तेज Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह के 4 सदस्य 10 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार New Delhi: राहुल गांधी का संगठन को निर्देश, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को देशभर में मजबूत करने का आह्वान Ladakh: लद्दाख में सेना प्रमुख की समीक्षा, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों से सतर्क और मिशन-रेडी रहने का आह्वान New Delhi: जेपी नड्डा सोमवार को लॉन्च करेंगे ‘आरोग्य सेतु 2.0’, बनेगा वन-स्टॉप डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म Victoria: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान में राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ किया पौधरोपण Panipat: हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिहं बलियाला ने एनएफएल में जनसमस्याएं सुनी अगले साल की शुरुआत में ट्रंप के भारत दौरे की संभावना, जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है Jagran: वार्ड नंबर 5 में विकास को मिली रफ्तार, 17 लाख की लागत से बनेगा सड़क मार्ग केजरीवाल से मान तक: आप का पंजाब पर फोकस, अब दिल्ली-केंद्रित से पंजाब-केंद्रित हुआ
Logo
Uturn Time
42 किमी गहराई में था भूकंप का केंद्र, किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
गुवाहाटी (Narendra Singh Danu) : असम के कछार जिले में शनिवार तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 4:51:16 बजे आया, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र कछार जिले में जमीन से लगभग 42 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का केंद्र 24.940 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.562 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के झटके महसूस होने के बावजूद किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सतर्क रहने की अपील की है।