Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
रिहायशी इलाके में रबर पैड्स का अवैध भंडारण, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मिलन लुधियाना/यूटर्न/8 फरवरी। लुधियाना महानगर के बहादुरके रोड़ नज़दीक स्थित न्यू दाना मंडी में इंडस्ट्रियल रबर पैड्स और रबर शीट्स का खुले में अवैध भंडारण किया जा रहा है, जो अब मंडी क्षेत्र से निकलकर रिहायशी खाली प्लॉट्स तक फैल चुका है। इस कारण आसपास रहने वाले लोगों की सेहत और जान दोनों खतरे में पड़ गई हैं। न्यू दाना मंडी का यह हिस्सा सीधे रिहायशी कॉलोनी से जुड़ा हुआ है। यहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में रखी गई रबर सामग्री अब घरों के बिल्कुल पास तक आ चुकी है, जिससे आम लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रबर की इंडस्ट्रियल सामग्री धूप और गर्मी के संपर्क में आने पर तेज़ बदबू और हानिकारक गैसें छोड़ती है। इससे सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, आंखों और गले में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं। लंबे समय तक इस माहौल में रहने से बच्चों, बुज़ुर्गों और सांस के मरीजों के लिए स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। रबर पैड्स और शीट्स के ऊपर बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे मच्छरों को पनपने का मौका मिलता है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में मच्छरों की संख्या पहले से काफी बढ़ चुकी है। आगजनी की घटना होने का खतरा इंडस्ट्रियल रबर जल्दी आग पकड़ लेता है। यदि किसी कारण से आग लग गई तो उससे निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे रिहायशी इलाके में फैल सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है और इसके साथ ही आग रिहायशी घरो में भी फैल सकती है । कृषि दुकानों का दुरुपयोग और अवैध कब्जा मंडी बोर्ड के नियमों के अनुसार न्यू दाना मंडी की दुकानें केवल कृषि व्यापार के लिए आवंटित की गई हैं, लेकिन कुछ दुकानदार इनका इस्तेमाल इंडस्ट्रियल रबर सामग्री रखने के लिए कर रहे हैं। आरोप है कि दुकानदारों ने पंजाब मंडी बोर्ड की जमीन और रिहायशी खाली प्लॉट्स पर भी अवैध कब्जा कर रखा है पर बावजूद इसके विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शिकायत दर्ज, लेकिन कार्रवाई नहीं इस मामले को लेकर इलाका निवासियों द्वारा भी प्रशासन को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। मार्किट कमेटी, सेलम टाबरी कार्यालय में शिकायत प्राप्त होने के बावजूद अब तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों ने रोष ज़ाहिर करते मांग रखी कि मंडी और रिहायशी इलाकों में रखी गई इंडस्ट्रियल रबर सामग्री को तुरंत हटाया जाए, सरकारी और रिहायशी जमीन से अवैध कब्जा समाप्त किया जाए। आरोपी दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में सफाई तथा आग से बचाव के पूरे इंतजाम किए जाएं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मामले को उच्च स्तर तक ले जाएंगे। रेजिडेंशियल में इंडस्ट्रियल रबर का भंडारण कानूनन अपराध - एडवोकेट सुभद्रा एडवोकेट सुभद्रा ने कहा कि रिहायशी इलाके में इंडस्ट्रियल रबर सामग्री का खुले में भंडारण कानून का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित दुकानों का इस तरह दुरुपयोग करना न केवल मंडी नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह आम नागरिकों के सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में रहने के अधिकार पर भी सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो यह मामला केवल दुकानदारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। ऐसे मामलों में कानून स्पष्ट है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। ----