Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला 07 Feb : यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए आज थाना यातायात शहर पंचकूला द्वारा एसीपी ट्रैफिक श्री सुरेंद्र डूडी जी के नेतृत्व में नगर निगम पंचकूला की टीम के साथ मिलकर सेक्टर-20 मार्केट व आसपास की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे अवैध रेहड़ी-ठेलों को हटवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा 1 मोडिफाइड पिकअप वाहन व 1 मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया गया, जबकि नगर निगम पंचकूला द्वारा सभी अवैध रेहड़ी-ठेलों को जब्त किया गया। एसीपी ट्रैफिक श्री सुरेंद्र डूडी जी ने कहा: “सार्वजनिक सड़कों व बाजार क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” ट्रैफिक पुलिस पंचकूला ने दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करें और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।