Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
—भारत में अपने हैंडलरों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे गिरफ्तार आरोपी: डीजीपी गौरव यादव —आगे की जांच जारी; आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना: एसएसपी गुरदासपुर आदित्य चंडीगढ़/गुरदासपुर, 7 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरदासपुर पुलिस ने संगठित नशा नेटवर्क के 2 कार्यकर्ताओं को 11 किलो हेरोइन और 5.75 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर इन गिरोहों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कासिमपुर निवासी मुहम्मद वसीम और अमृतसर निवासी हरशदीप सिंह उर्फ हरश के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा आरोपियों की सफेद रंग की होंडा सिटी कार (आरजे45 सीआर 2918) और हुंडई वरना कार (सीएच01ए जेड 0888) भी जब्त की है, जिनका इस्तेमाल वे नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए करते थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम भारत में अपने हैंडलरों के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। पहले मामले के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरशदीप हरश को गुरदासपुर के गांव चिट्टी के पास से 8 किलो हेरोइन और 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपनी वरना कार में हेरोइन की खेप डिलीवरी करने जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में आरोपी मुहम्मद वसीम को दीनानगर में पनियार शुगर मिल के पास नाके पर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि उसकी होंडा सिटी कार की तलाशी के दौरान 6 पैकेटों में पैक की गई हेरोइन, जिसका वजन 3 किलो था और 2.25 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले एफआईआर नंबर 32 दिनांक 7 फरवरी, 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी और 27ए के तहत थाना दीनानगर में और एफआईआर नंबर 11 दिनांक 7 फरवरी, 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी और 27ए के तहत थाना दोरांगला में दर्ज किए गए हैं: