Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/7 फरवरी। कासाबाद इलाके से एक 9 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। 72 घंटों से उसका कुछ सुराग नहीं लग सका। जिसके चलते शनिवार को बच्चे का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने बहादुर के रोड पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं शनिवार शाम को पुलिस एक्टिव हुई। जिसके बाद बच्चे की लाश बरामद हुई। उसकी लाश कासाबाद गांव की झाड़ियों से बरामद हुई है। बच्चे का गला काटकर हत्या करके लाश फेंकी गई है। पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली है। बच्चे की पहचान 9 साल के अमन के रुप में हुई है। बच्चे के पिता अखिलेश का कहना है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। 72 घंटे निकल गए, लेकिन एक्शन नहीं हुआ। जिस कारण उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा। बच्चे की दादी ने कहा कि उसकी दो पोतियां और एक पोता था। किसी ने उसे मार दिया। थाने के चक्कर लगा रहे थे। अब मेरा पोता मार दिया। आखिर थाना सलेम टाबरी का निकला एरिया परिवार का आरोप है कि जब बच्चा लापता हुआ तो वह पहले मेहरबान थाने गए। वहां से उन्हें लाडोवाल, लाडोवाल ने सलेम टाबरी, सलेम टाबरी थाने ने बस्ती जोधेवाल थाने भेज दिया। लेकिन हर थाने की पुलिस अपना एरिया न होने की बात कहकर टालते रहे। आखिर में शव कासाबाद के पास झाड़ियों में मिला और यह एरिया सलेम टाबरी थाने का ही निकला। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर तुरंत जांच शुरु कर दी गई थी। लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिल पा रहा था। ---