Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ के बुजुर्गों के साथ अन्याय: ₹1000 पेंशन को 'ऊंट के मुंह में जीरा' बता ₹5000 करने की उठी मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
​हरियाणा में ₹3200, तो 'सिटी ब्यूटीफुल' में सिर्फ ₹1000 क्यों? प्रशासन को राजबीर सिंह भारतीय और सुभाष धीमान की दो टूक
मांग पूरी न होने पर मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने दी बड़े जन-आंदोलन की चेतावनी। अजीत झा. चंडीगढ़ 06 Feb : मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की दयनीय स्थिति को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर के असहाय नागरिकों को मिलने वाली ₹1000 की मासिक पेंशन को "सम्मान के साथ खिलवाड़" करार देते हुए इसे तुरंत बढ़ाकर ₹5000 करने की पुरजोर मांग की है।महंगाई के दौर में ₹1000 एक 'भद्दा मजाक' व " ऊंट के मुंह में जीरा" बताया। ​एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ जैसे महंगे शहर में, जहाँ बिजली, पानी और दवाइयों की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहाँ मात्र ₹1000 में गुजारा करना असंभव है। उन्होंने कहा प्रशासन बुजुर्गों को मुख्यधारा में लाने के दावे तो करता है, लेकिन हकीकत में उन्हें बेसहारा छोड़ दिया गया है। ₹1000 की राशि आज के दौर में ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। ​पड़ोसी राज्यों से पिछड़ा चंडीगढ़: आंकड़ों का प्रहार ​एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष धीमान ने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा हरियाणा: बुजुर्गों को ₹3200 मासिक सम्मान भत्ता दे रहा है। ​पंजाब व राजस्थान यहाँ भी पेंशन राशि चंडीगढ़ से कहीं अधिक है। ​चंडीगढ़ देश का सबसे नियोजित शहर होने के बावजूद यहाँ के बुजुर्ग पड़ोसी राज्यों की तुलना में पिछड़ रहे हैं।धीमान ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते चंडीगढ़ को आदर्श स्थापित करना चाहिए था, लेकिन यहाँ का प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। ​ ​राजबीर सिंह भारतीय और सुभाष धीमान ने संयुक्त रूप से प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पेंशन राशि में तत्काल सम्मानजनक वृद्धि (₹5000) नहीं की गई, तो मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन शहर की अन्य सभी वेलफेयर एसोसिएशनों को साथ लेकर एक विशाल जन-आंदोलन शुरू करेगी। ​ ​एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासक और समाज कल्याण विभाग से अपील की है कि वे इस मानवीय मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और समाज के इस वंचित वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का हक दें। इस मांग का शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुरजोर समर्थन किया है।