Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
घर में गाड़ी पार्किंग की मदद के बहाने कार लेकर फरार हुआ आरोपी
पंचकूला 06 Feb : क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 पंचकूला की टीम ने कार चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को सैक्टर-7 निवासी श्रीमती ज्योति अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार को घर के अंदर पार्क करवाने के लिए गली से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मदद ली। आरोपी ने कार को आगे से मोड़कर लाने का बहाना बनाया और झांसा देकर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सैक्टर-7 पंचकूला में धारा 305 व 317(2) BNS के अंतर्गत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। दिनांक 05 फरवरी को क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 पंचकूला के मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी चाँद उर्फ चन्दन पुत्र इश्तीयाक, उम्र 27 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश (हाल किरायेदार, चंडीगढ़) को काबू किया गया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अकेले अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के खुलासे पर चोरीशुदा स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 14 दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर करवाकर जेल भेज दिया गया है। पंचकूला पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात अथवा संदिग्ध व्यक्ति पर भरोसा न करें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।