Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना 6 फरवरी (युटर्न ) कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज पार्टी से बाहर निकाल दिया है। कांग्रेस से निकाले जाने के बयान के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप पर बड़ा सवालिया हमला किया है। नवजोत कौर ने राहुल गांधी को पप्पू कहा है और कहा है कि "पप्पू" ने आखिरकार उनके नाम पर मुहर लगा ही दी। सिद्धू ने राहुल की आलोचना करते हुए कहा कि वह खुद को अकेला ईमानदार और जानकार इंसान समझते हैं, जबकि उन्हें जमीनी हकीकत का बिल्कुल पता नहीं है। सिद्धू ने आरोप लगाया कि इस नेता के करीबी लोग उन्हें असलियत से दूर रखते हैं और किसी भी फैसले से पहले टिकट बेचकर ऐशो-आराम की ज़िंदगी जी रहे हैं। उन्होंने राहुल के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह किसी भी इमरजेंसी कॉल का जवाब देने में 6 महीने से ज़्यादा समय लेते हैं, जिससे नुकसान होना तय है। सिद्धू ने अपने ट्वीट में पूछा कि क्या इस नेता के समर्थक पंजाब के लिए ईमानदारी से काम करने को तैयार हैं? सिद्धू के मुताबिक, ज़्यादातर नेता बिना स्वार्थ के सेवा करने के बजाय अपनी जेबें भरने में लगे हैं। उन्होंने सीनियर कांग्रेस लीडरशिप को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे अपने साथियों से मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलने और अपनी फाइलें सामने आने का सामना करने के लिए कहें। आखिर में, सिद्धू ने एक "अच्छे दोस्त" के तौर पर राहुल को सलाह दी कि उन्हें ज़्यादा मैच्योर, सीरियस, रिसेप्टिव और प्रैक्टिकल होना चाहिए .. कांग्रेस का बड़ा कदम… नवजोत कौर सिद्धू पार्टी से बाहर पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस ने सख्त एक्शन लिया है। कांग्रेस पार्टी ने नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि, कुछ दिन पहले नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। पहले उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया था और अब पार्टी से उन्हें निकाल दिया है।