Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कांग्रेस का बिट्टू पर नया वार,
रवनीत बिट्टू सिर्फ गद्दार ही नहीं, बल्कि एहसानफरामोश भी -- राजा वडिंग
अपने राज्य मंत्री की तरफदारी में आए रेल मंत्री नवीन गोगना लुधियाना 6 फरवरी /युटर्न : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने के मुद्दे पर पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में इस मुद्दे का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला, वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार की बदौलत तीन बार सांसद बने रवनीत बिट्टू ने अपनी पहचान को भुलाकर कृतघ्नता का परिचय दिया है। शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अब एक बार फिर रवनीत बिट्टू को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू सिर्फ गद्दार ही नहीं, बल्कि एहसानफरामोश भी हैं। कांग्रेस ने उन्हें श्री आनंदपुर साहिब की सीट पर पहली बार टिकट दिया। जब वे वहां से जीत नहीं पाए, तो उन्हें लुधियाना भेज दिया गया, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन से दो बार जीते। अगर आप इतने मजबूत नेता थे, तो इस बार भाजपा के टिकट पर लुधियाना से क्यों नहीं जीते। याद रखना, पंजाब भविष्य के चुनावों में भी किसी गद्दार को कभी स्वीकार नहीं करेगा। वैष्णव ने की बिट्टू की तारीफ वहीं राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू की तारीफ करते हुए कहा कि बिट्टू ने पंजाब की नुमाइंदगी करते हुए पंजाब से संबंधित कई रेल परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने में बहुत सहयोग किया है। इन परियोजनाओं के बीच यदि कोई बाधा आती है तो वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें दूर करवाते हैं ताकि परियोजनाएं पूरी हो सकें और इसका लाभ जनता उठा सके। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि बिट्टू पंजाब के लोगों की सुविधाओं के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं और पंजाब के साथ न्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त पंजाब में कई रेल परियोजनाएं आ रहे हैं और बिट्टू व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहे है कांग्रेस को खेद जताना चाहिए था प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस के एक ‘शातिर दिमाग’ नेता ने एक सिख को गद्दार कहा। बिट्टू सिख हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया, जबकि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले कई अन्य नेताओं को कभी गद्दार नहीं कहा गया। मोदी ने कहा कि यह सिखों और उनके गुरुओं का अपमान है और इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है। प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जिनके परिवार ने देश के लिए शहादत दी हो, यदि उनके परिवार का कोई सदस्य अपने राजनीतिक विचार बदल ले तो क्या वह गद्दार हो जाता है? मोदी ने कहा कि इस बयान पर कांग्रेस को कम से कम खेद जताना चाहिए था, लेकिन अहंकार और नफरत के चलते ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिख को गद्दार कहना बेहद दुखद है और यही सोच कांग्रेस को ले डूबेगी। गांधी परिवार ने बिट्टू को आगे बढ़ाया अमृतसर पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि बिट्टू यह भूल चुके हैं कि उनके दादा स्व. बेअंत सिंह कांग्रेस के सिपाही थे और 1992 में पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री बने। गांधी परिवार ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया, टिकट दिया और आगे बढ़ाया, लेकिन अब वही बिट्टू राहुल गांधी को देश का दुश्मन बता रहे हैं। यह उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। आज भाजपाई बिट्टू के बॉस बन गए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक पुराना वीडियो वायरल करते हुए कहा कि जिन भाजपाइयों से बिट्टू पहले बात तक करना पसंद नहीं करते थे, आज वही उनके बॉस बन गए हैं। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने बिट्टू को राजनीतिक पहचान दी और अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस के लिए बिट्टू हमेशा गद्दार ही रहेंगे। बेअंत सिंह के बुत के सामने कहें गद्दार : भाजपा पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रिंतपाल बलिएवाल ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू शहीद बेअंत सिंह के पोते हैं, जिन्होंने पंजाब में अमन-शांति के लिए अपनी जान कुर्बान की। कांग्रेस ने उनके सम्मान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनकी प्रतिमा लगा रखी है। यदि बिट्टू गद्दार हैं तो कांग्रेस उस प्रतिमा के सामने खड़े होकर यह कहे। बलिएवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू को गद्दार कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाता है। राहुल और बिट्टू दोनों सच बोल रहे : सुखबीर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार कहा, जबकि बिट्टू ने राहुल को देश का दुश्मन बताया। बादल के अनुसार, आरोप-प्रत्यारोप अपनी जगह हैं, लेकिन दोनों ही अपने-अपने तरीके से सच बोल रहे हैं। निजी दुश्मनी के चलते करवाई हत्या Jalandhar : मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर लक्की ओबेरॉय की गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में जोगा फोल्डीवाल नामक व्यक्ति ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि लक्की ओबेरॉय की हत्या निजी दुश्मनी के चलते करवाई गई। पोस्ट में लिखा-नशा तस्करी से जुड़ा था लक्की ओबेरॉय पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर इस घटना को किसी राजनीतिक नेता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। दावा किया गया है कि मृतक लक्की ओबेरॉय नशा तस्करी से जुड़ा हुआ था और स्वयं भी नशे का सेवन करता था। पोस्ट में कहा गया है कि उसके कथित काले धंधों से जुड़े सबूत उनके पास मौजूद हैं पोस्ट के अनुसार, खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर चल रहे विवाद के कारण यह रंजिश और गहरी हुई। दावा किया गया कि लक्की ओबेरॉय उनके साथियों को नुकसान पहुंचा रहा था और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें फैला रहा था, जिसका जवाब आज दिया गया।