Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जालंधर में आप नेता की हत्या: गुरुद्वारे में मत्था टेककर निकले थे लक्की ओबेराॅय, सामने आई सीसीटीवी फुटेज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना जलंधर 6 फरवरी / युटर्न : पंजाब के जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब लक्की ओबराॅय अपनी थार गाडी मैं माॅडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लाैट रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आठ-दस राउंड फायरिंग की। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पार्षद का चुनाव लड़ चुके थे लक्की हमलावरों ने थार में जा रहे लक्की पर 8 से 10 गोलियां चलाई, जिसमें से कुछ गोलियां उनकी छाती और सिर में लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। लक्की ओबराॅय पार्षद का चुनाव लड़ चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। कार को बनाया निशाना पुलिस के अनुसार, वारदात सुबह करीब सवा आठ बजे हुई। बदमाशों ने ओबराॅय की थार को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होेकर आए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। दो दिन में दो आप नेताओं की हत्या एक दिन पहले तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में आप के सरपंच गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने अपने साथियों से मिलकर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। चीमा खुर्द का शरनजीत सिंह कांग्रेस के कार्यकाल दौरान गांव का सरपंच रह चुका है। बाद में उसने आप ज्वाइन कर ली। पंचायती चुनाव के दौरान शरनजीत सिंह ने पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने लिए आवेदन दिया, लेकिन गांव वालों की सहमति से गुरभेज सिंह के नाम चुना गया। विपक्ष सरकार पर हमलावर आप नेता लक्की ओबराॅय की हत्या के बाद विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रताव सिंह बाजवा ने कहा कि भगवंत मान के राज में पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आप नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई चौंकाने वाली हत्या, कड़वी सच्चाई को सामने लाती है: अगर सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है? आज पंजाब डर, गैंग हिंसा और प्रशासनिक पंगुता की चपेट में है, जबकि आप सरकार पीआर और बहाने बनाने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना होगा कि इस पूरी तरह से बिगड़ी स्थिति के लिए कौन ज़िम्मेदार है? अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि दिनदहाड़े मर्डर…पंजाब में यह एक नया नॉर्म बन गया है। अपनी मर्जी से कहीं भी किसी को भी मार दो….। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि दिनदहाड़े मर्डर…पंजाब में यह एक नया नॉर्म बन गया है। अपनी मर्जी से कहीं भी किसी को भी मार दो….। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है। जस्स भुट्टर गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी लक्की ओबरॉय की हत्या किए जाने के मामले में जस्स भुट्टर गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वारदात की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। वायरल पोस्ट में जस्स भुट्टर ने कॉलेज की प्रधानगी से जुड़ी रंजिश का जिक्र करते हुए लिखा है कि जब खालसा कॉलेज जालंधर में प्रधान लगाया गया था, तब सबको पहले ही बता दिया गया था। पुलिस इस पोस्ट को हत्या की वजह से जोड़कर देख रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से अकाउंट की पुष्टि, पोस्ट करने वाले व्यक्ति और गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। इलाके में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ... नेता लक्की ओबेरॉय हत्या कांड: जांच के लिए जालंधर पहुंचे पंजाब के डीजीपी नवीन गोगना जालंधर 6 फरवरी (युटर्न ) मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की जांच को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी जालंधर पहुंचे। डीजीपी ने सबसे पहले पुलिस कमिश्नर (सीपी) से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा डीजीपी ने यह भी बताया कि कुछ अहम दस्तावेज सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगो द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने संबंधी पोस्ट पर उन्होंने कहा कि जिसने भी यह पोस्ट की है, उसका आईपी एड्रेस ट्रैक किया जा रहा है और संबंधित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। कॉलेज की प्रधानगी से जुड़े विवाद को लेकर डीजीपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई संगठित गिरोह (ऑर्गेनाइज एंगल) सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, लेकिन जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल उनका खुलासा नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब के बाहर दिनदहाड़े लक्की ओबेरॉय को गोलियों से भून दिया गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।