Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/6 फरवरी। जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 53 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ तो वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए। यहां भी उन्हें मृत बताया गया। पुलिस ने इलाका किया सील एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उनकी टारगेट किलिंग का शक है। ओबेरॉय आम आदमी पार्टी (आप) से जालंधर कैंट विधानसभा सीट के हलका इंचार्ज थे। उनका 5 दिन पहले ही बर्थडे था। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी थी। लक्की ओबेरॉय के साथ खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर झगड़ा चल रहा था। थार में बैठते ही फायरिंग की पुलिस के मुताबिक, लक्की ओबेरॉय सुबह 7:15 बजे पॉश इलाके मॉडल टाउन के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। वह नियमित तौर पर गुरुद्वारे में आते थे। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह बाहर निकले और घर जाने के लिए थार में बैठ गए। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए। उन्होंने थार लेकर जाने से पहले ही थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे थार के शीशे चकनाचूर हो गए। इस दौरान उनकी छाती और चेहरे पर गोलियां मारीं गई। जब लक्की ओबेरॉय गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर लुढ़क गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए।