Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 4 फरवरी : दृष्टि डॉ. आर.सी. जैन इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में 4 फरवरी 2026 को बालवाटिका शिक्षकों एवं विभिन्न स्कूलों के प्रारंभिक शिक्षा शिक्षकों के लिए “लर्निंग थ्रू प्ले” विषय पर एक इंटरैक्टिव प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल-आधारित शिक्षण पद्धति के महत्व को उजागर करना था। इस सत्र का संचालन स्कूल की सीईओ सुश्री दीप्ति जैन तथा वी स्कूलहाउस, यूएसए के संस्थापक श्री डैन ने किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और आनंदमय सीख को बढ़ावा देने की नवीन तकनीकें बताईं। प्रशिक्षण में प्रिटेंड प्ले, रोल प्ले और अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से भाषा विकास, सामाजिक सहभागिता, भावनात्मक विकास और समस्या समाधान कौशल पर जोर दिया गया। सत्र में रेजियो एमिलिया दर्शन पर आधारित वी स्कूलहाउस पाठ्यक्रम का परिचय भी दिया गया। निदेशक सुश्री सुधेश अहलावत ने कहा कि खेल-केंद्रित शिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी डॉ. डी.आर. भट्टी ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन सेक्टर हेड सुश्री रुपिंदर ग्रेवाल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।