Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
- निवेश से रोजगार तक, भगवंत मान सरकार ने निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले हजारों युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया - एम.एस.एम.ई. से लेकर ग्लोबल उद्यमों तक, भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य को युवा-नेतृत्व वाले औद्योगिक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित किया - मुंबई रोड शो ने नौकरियों, उद्यमिता और निवेश-आधारित आर्थिक विस्तार के लिए पंजाब का रोडमैप प्रस्तुत किया - पंजाब सरकार ने नए उद्योगों, कुशल नौकरियों और युवाओं के लिए दीर्घकालिक रोजगार सृजन हेतु वैश्विक निवेशकों से स्थापित किया संपर्क - एम.एस.एम.ई., विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब सरकार ने अगली पीढ़ी के लिए स्थायी नौकरियों की नींव रखी मुंबई, 4 फरवरी मुंबई निवेश रोड शो के दूसरे दिन भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के हिस्से के रूप में राज्य के युवाओं के लिए पूंजी निवेश को नौकरियों में बदलने पर ध्यान केंद्रित करते हुए निवेश अभियान को और तेज कर दिया। उच्च-स्तरीय बैठकों से लेकर वित्तीय विचार-विमर्श करते हुये पंजाब सरकार ने लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को और मजबूत करने तथा उन्हें बड़े उद्यमों में बदलने योग्य बनाने से लेकर विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और उभरते क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने तक अनेक संभावनाओं की श्रृंखला प्रस्तुत की। परिणाम-उन्मुख बैठकों की यह श्रृंखला कॉर्पाेरेटों और वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी को और गहरा करने, औद्योगिक क्षमताओं के विस्तार के साथ-साथ टिकाऊ, कुशल और दीर्घकालिक रोजगार संबंधी रणनीति को दर्शाती है, जो पंजाब को युवा-नेतृत्व वाले औद्योगिक विकास और उद्यमिता-आधारित आर्थिक विस्तार के लिए केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने दिन की शुरुआत सनातन टेक्सटाइल और महिंद्रा ग्रुप सहित प्रमुख उद्योग समूहों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकों से की, जहाँ टेक्सटाइल, ऑटोमोटिव, कृषि उपकरण, रक्षा विनिर्माण और सप्लाई-चेन एकीकरण में संभावित अवसरों पर केंद्रित चर्चा की गई। इन बैठकों के दौरान नए निवेशों के साथ-साथ पंजाब में मौजूदा कार्यों के विस्तार, राज्य के कुशल कार्यबल, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और नीतिगत स्थिरता का लाभ उठाने की संभावनाओं की पड़ताल भी की गई। इस विशेष दिन का मुख्य आकर्षण सीएक्सओ राउंडटेबल बैठक थी, जिसमें प्रमुख प्राइवेट इक्विटी फर्मों और वित्तीय संस्थाओं ने भाग लिया। यह बैठक पंजाब के एमएसएमई को बड़े और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्यमों में बदलने के लिए वित्तीय संभावनाओं, पूंजी निवेश और संरचनात्मक सहायता पर विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई थी। इस राउंडटेबल में बेयरिंग प्राइवेट इक्विटी इंडिया इनवेस्टमेंट मैनेजर्स एलएलपी, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एवेंडस वेल्थ मैनेजमेंट, नियो वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट, ओकेएस एसेट मैनेजमेंट, अल्वारेज एंड मार्सल और थिंक लॉ की वरिष्ठ नेतृत्व टीम ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान दीर्घकालिक निवेश, प्रशासनिक सहायता और रणनीतिक बाजार पहुंच के माध्यम से एमएसएमई को बड़े एंटरप्राइज में बदलने पर चर्चाएं की गईं ताकि पंजाब को एमएसएमई-नेतृत्व वाले औद्योगिक विकास के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में स्थापित किया जा सके। गोलमेज बैठक के दौरान इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ ने पंजाब के सुधार-संचालित शासन ढांचे, फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम और समयबद्ध मंजूरियों के बारे में विस्तार से प्रस्तुति दी, जबकि निवेश प्रोत्साहन के प्रशासनिक सचिव ने नीतिगत निश्चितता और निवेशक सुविधा के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह सत्र इंटरैक्टिव ओपन हाउस और नेटवर्किंग लंच के साथ समाप्त हुआ, जिससे निवेशकों और पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच सीधी बातचीत संभव हुई। गोलमेज बैठक के बाद, प्रतिनिधिमंडल ने यूएई-आधारित डीपी वर्ल्ड के साथ बैठकों में भाग लिया ताकि पंजाब की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने के उद्देश्य से लॉजिस्टिक्स, रेल-लिंक्ड इनलैंड टर्मिनलों और मल्टीमॉडल आधारभूत ढांचे पर चर्चा की जा सके। इसके बाद एवेन्यू सुपरमार्ट्स, यूपीएल लिमिटेड और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ बातचीत की गई, जिसमें संगठित रिटेल, कृषि-इनपुट्स, खाद्य प्रणालियां और खेल शिक्षा एवं आधारभूत ढांचे जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई। इन भागीदारियों ने विनिर्माण, सेवाएं, कृषि-व्यापार, लॉजिस्टिक्स और उभरते उद्योगों में पंजाब के विविध क्षेत्रीय अवसरों को उजागर किया। इन्वेस्ट इंडिया के एक प्रतिनिधि ने भी पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिन के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिससे राज्य में घरेलू और वैश्विक स्तर के निवेश को आकर्षित करने तथा पंजाब की निवेश पहुँच को राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन पहलों की तर्ज पर ले जाने में मजबूती मिलेगी। मुंबई निवेश रोड शो संस्थागत निवेशकों, उद्योग के अग्रणी और वित्तीय भागीदारों को शामिल करने के लिए मजबूत मंच के रूप में कार्य करता रहेगा और प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में उनकी भागीदारी के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों ने एक स्थिर और निवेशक-अनुकूल पर्यावरण व्यवस्था के माध्यम से व्यवसायों को बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों के साथ एकीकरण के लिए पंजाब की तैयारी को प्रस्तुत किया। ---