Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान तेज, 25 दिन में 2,781 चालान; रेहड़ी-फड़ी वालों को 1 जनवरी तक की मोहलत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 26 Dec : नगर निगम चंडीगढ़ के प्रवर्तन (एन्फोर्समेंट) विंग ने शहर में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पैदल यात्रियों की सुगम आवाजाही, सड़कों को अवरोधमुक्त रखने और नगर निगम नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत 1 से 25 दिसंबर 2025 के बीच 2,781 चालान काटे गए हैं। नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में संचालित सभी अवैध वेंडरों को हटाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। आयुक्त ने सभी पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों को भी निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित वेंडिंग समय समाप्त होने के तुरंत बाद अपने सामान, उपकरण और तिरपाल को वेंडिंग साइट से हटा लें। 1 जनवरी तक दी गई राहत हालांकि, पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों के प्रतिनिधियों के अनुरोध पर नगर निगम ने उन्हें 7 दिन की मोहलत दी है। इसके तहत 1 जनवरी 2026 तक वेंडरों को रात 10 बजे के बाद अपनी वेंडिंग साइट से सामान और तिरपाल हटाने का समय दिया गया है। निगम ने साफ कर दिया है कि 1 जनवरी 2026 के बाद यदि रात 10 बजे के बाद किसी भी वेंडिंग साइट पर सामान या तिरपाल पाया गया तो प्रवर्तन विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के उसे हटा देगा। तय स्थान से ही करें कारोबार नगर निगम ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि जो पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर अपने आवंटित स्थानों से अलग कहीं और कारोबार कर रहे हैं, वे तत्काल प्रभाव से केवल अपने निर्धारित वेंडिंग स्थलों पर ही काम करें। विशेष अभियान भी जारी नियमित कार्रवाई के साथ-साथ शहर में अस्थायी अतिक्रमण हटाने, सफाई, सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान भी चलाए जा रहे हैं। नगर निगम चंडीगढ़ ने स्ट्रीट वेंडरों और आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में पूरा सहयोग करें ताकि शहर की नागरिक सुविधाओं में सुधार हो और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।