Advertisement
uturntime
Breaking
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया ग्लाडा की तीन अवैध कॉलोनियां पर कार्यवाही या भ्र्ष्टाचार का शुरुआत : आस्था और कोर्टरूम के बीच: ब्यास डेरा का मजीठिया का बचाव, मान का ट्वीट और पंजाब की राजनीति गरमाई भारत 22 किमी चौड़े चिकन्स नेक के नीचे एक अंडरग्राउंड रेलवे बना रहा रुपये में तेज़ उछाल से व्यापार में राहत के संकेत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 7 सालों में सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त कंपनी को नुकसान पहुंचाने पर पूर्व डीएम को लगा 3.64 लाख जुर्माना, पहले वसूला, फिर उच्च अधिकारियों ने सेटिंग करके अंदरखाते वापिस भी कर डाला एस.सी. समाज को मिल रहा सम्मान, आम आदमी पार्टी की सरकार मजबूती से खड़ी : विधायक रंधावा पेंशनरों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, मांगें न मानीं तो पुतला फूंकने की चेतावनी बलटाना में लगाया गया मेडिकल कैंप, डॉक्टरों को किया गया सम्मानित बलटाना के फूड प्लाजा में युवकों पर हमला, कमरे में घुसकर की मारपीट
Logo
uturntime
एस.सी. विंग की बैठक में बोले विधायक रंधावा, एस.सी. समाज को मिल रहा पूरा सम्मान डेराबस्सी 04 Feb : हलका विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में मुख्य कार्यालय डेराबस्सी में आम आदमी पार्टी की एस.सी. विंग द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एस.सी. विंग के जिला प्रधान मनदीप सिंह तथा हलका कोऑर्डिनेटर मुकेश कमल ने की। इसमें डेराबस्सी हलके के सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, एस.सी. समाज के अधिकारों की रक्षा करने तथा आम आदमी पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया और उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार एस.सी. समाज को सम्मान, समान अधिकार और विकास के समान अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ एस.सी. वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा एस.सी. समाज की आवाज बनकर कार्य करने का संकल्प लिया।