Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जिले में दुष्कर्म के दो मामलों से हड़कंप, दोनों केसों में अब तक गिरफ्तारी नहीं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 04 Feb : जिले में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं, लेकिन दोनों ही मामलों में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इन घटनाओं ने एक बार फिर महिला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला मामला पुलिस थाना जीरकपुर क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार रोहित कुमार निवासी पठानकोट ने अपने एक साथी की मदद से 26 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता पंचकूला (हरियाणा) की रहने वाली है। शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी लंबे समय से शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी मुकर गया और उससे संपर्क तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना जीरकपुर में आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरा मामला मोहाली के थाना फेज-11 क्षेत्र का है। यहां 1 फरवरी को 32 वर्षीय युवती ने गुरविंदर सिंह निवासी फेज-11 मोहाली पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़े और जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर थाना फेज-11 मोहाली में आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 74 और 76 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में भी अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।