Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/4 फरवरी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में जेल में बंद लुधियाना के इंफ्लूएंसर और शू कारोबारी प्रिंकल लुधियाना को अभी माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी है। पिछले दो महीने से प्रिंकल कपूरथला जेल में बंद है। दरअसल, प्रिंकल लुधियाना पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। जिसके चलते उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय अदालत के आदेशों पर जेल भेज दिया था। प्रिंकल द्वारा जिला सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिसे अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया। जिसके बाद प्रिंकल ने अपने एडवोकेट के जरिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की। जिसकी सुनवाई 30 जनवरी को हुई। प्रिंकल लुधियाणा की ओर से उसके वकील पेश हुए और उन्होंने अदालत में उसकी जमानत के लिए बहस की। वहीं दूसरी ओर एडवोकेट गगनप्रीत सिंह ने प्रिंकल लुधियाणा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का हवाला दिया। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद माननीय अदालत द्वारा प्रिंकल लुधियाना को अभी जमानत नहीं दी है। अदालत की और से केस की अगली सुनवाई 10 मार्च 2026 को की जाएगी। पेशी के दौरान पुलिस ने किया था गिरफ्तार जानकारी के अनुसार एडवोकेट गगनप्रीत सिंह की और से सोशल मीडिया पर गलत शब्दावली प्रयोग करने पर प्रिंकल के खिलाफ 2022 में थाना सराभा नगर में मामला दर्ज करवाया था। उक्त मामले में पुलिस द्वारा अगस्त 2025 में प्रिंकल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उक्त मामले में 30 अगस्त को उसे जमानत मिल गई थी। एडवोकेट गगनप्रीत सिंह का आरोप था कि प्रिंकल ने जमानत पर आने के बाद फिर सोशल मीडिया पर गलत शब्दावली प्रयोग की और असलह दिखाया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने 19 सितंबर को प्रिंकल को कोर्ट में पेशी भुगतने के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद है। ------