Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा, चंडीगढ़ 25 Dec । चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव की तारीख को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी की दो महिला पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। जिला प्रशासन जनवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है, जबकि भाजपा और कांग्रेस दोनों का जोर एक जनवरी को चुनाव कराने पर है। उनका तर्क है कि देरी से कराए गए चुनाव में निर्वाचित मेयर को पूरा कार्यकाल नहीं मिल पाता, जिससे शहर के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व उप महापौर सतीश कैंथ ने भाजपा पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि नगर निगम अधिनियम के अनुसार मेयर का चुनाव जनवरी में होना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून और संवैधानिक भावना को राजनीतिक लाभ के लिए मोड़ना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा के पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने भी यूटी प्रशासक को पत्र भेजकर हर साल मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव एक जनवरी को कराने की मांग की है। अब प्रशासन के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं कि वह परंपरा और राजनीतिक दबाव के बीच क्या रास्ता अपनाता है।